Sunday, October 12, 2014

म्यांमार से जुड़ा गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट


-नई दिल्ली-गया-वाराणसी-नई दिल्ली सेवा भी शुरू
नई दिल्ली-

 गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बुधवार को एक और बौद्ध देश से जुड़ गया। बुधवार को मयांमार एयरवेज इंटरनेशनल यंगून-गया-यंगून के बीच उड़ान सेवा शुरू हो गई। इसके अलावा एयर इंडिया ने भी नई दिल्ली-गया-वाराणसी-नई दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू कर दी।
बता दें कि गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब नई दिल्ली व कोलकाता के लिए घरेलू उड़ानें सुलभ हो गई है। नई दिल्ली के लिए प्रतिदिन तथा कोलकाता से आने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को और कोलकाता जाने के लिए सोमवार व शुक्रवार को विमान सेवा सुलभ रहेगा।