कुशीनगर
चीन के एक पर्यटक दल ने सोमवार को कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया। पर्यटकों ने विभिन्न बौद्ध विहारों और स्तूपों का भी दर्शन किया।
पहली बार आए चीनी यात्री कुशीनगर में काफी खुश नजर आये। पर्यटकों ने कहा कि कुशीनगर के बारे में जैसा सुना था वैसा ही यहां पर शांति और प्राकृतिक छटा देखने को मिली। यहां की मिट्टी में आध्यात्मिक ऊर्जा का असीम भंडार है।
चीनी पर्यटकों के 32 सदस्यीय दल में तिब्बती महायान संप्रदाय के एक भिक्षु व एक भिक्षुणी भी शामिल थे। उन्होंने सबसे पहले मुकुट बंधन चैत्य पहुंचे और यहां पर पूजा अर्चना किया। इसके बाद दल ने महापरिनिर्वाण बुद्ध विहार का दर्शन कर यहां बुद्ध की निर्वाण मुद्रा वाली ऐतिहासिक प्रतिमा के समक्ष भारत-चीन संबंधों की प्रगाढ़ता हेतु मंगल कामना की।
No comments:
Post a Comment