बलिराम सिंह
अब आप हेलीकाप्टर के जरिए काशी के पर्यटन स्थलों का दीदार करेंगे। वाराणसी से आप मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, गोरखपुर समेत विभिन्न जिलों में दर्शनीय स्थलों को देख सकते हैं। केन्द्रीय सांस्कृति, पर्यटन व उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.महेश शर्मा ने बुधवार को इसकी तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर वाराणसी और इसके आसपास के इलाकों को सांस्कृतिक और पयर्टन स्थलों के तर पर विकसित करने के लिए वाराणसी में आयोजित एक संगोष्ठी में केन्द्रीय मंत्री ने यह निर्देश दिया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वाराणसी के विकास का खाका अध्यात्मिक नगरी के रूप में खींचकर भारत को पर्यटन हब बनाया जाएगा। हालांकि अभी भी भारत में मनोहारी पर्यटन स्थल होने के बावजूद सलाना महज 70 लाख के करीब विदेशी पर्यटक ही आते हैं। अत: केन्द्रीय मंत्री डॉ.शर्मा ने कहा कि वाराणसी में वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पर्यटक काशी आए।
ये सुविधाएं होंगी विकसित-
आधुनिक हवाई अड्डा, पर्यटक बस सेवा, सावरमती की तर्ज पर वरुणा नदी का विकास, सारनाथ में स्मारकों के पास पाथवे, स्मारकों में स्लाइड शो से महात्मय दर्शन, धरोहरों के पास छह माह में टायॅलेट, अस्सी घाट पर लेजर शो, पुरातात्विक महत्व के भवनों का विकास, घाटों पर टिकटिंग व्यवस्था पर विचार।