बोध गया-
विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने और इस पावन स्थल को प्रदूषण मुक्त करने के लिए बोधगया में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। इस बाबत प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में बोध गया में बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने बोधगया के नोड-1 और नोड-2 के पास वाहनों के ठहरने की योजना बनाई है। इन दोनों स्थलों पर स्थायी तौर पर बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जाएगी। बैरिकेटिंग की ऊंचाई लगभग आठ फीट रहेगी। इसके अलावा बिड़ला धर्मशाला के पास वाहनों के पड़ाव की व्यवस्था की जाएगी।
good step
ReplyDelete