Showing posts with label Varanasi. Show all posts
Showing posts with label Varanasi. Show all posts

Sunday, September 7, 2014

गंगा की लहरों पर ले समुंद्र का मजा, शुरू हुई क्रूज सेवा


-शानो-शौकत से भरपूर क्रूज एमवी पटना से वाराणसी के लिए रवाना
वाराणसी-
समुंद्र की लहरों पर क्रूज का मजा अब आप गंगा की लहरों पर भी ले सकते हैं। पटना से वाराणसी तक गंगा पर क्रूज सेवा शुरू हो गई है। शनिवार को शानो-शौकत से भरपूर क्रूज एमवी पटना के गायघाट से वाराणसी के लिए रवाना हुआ। छह दिनों की इस यात्रा में क्रूज लगभग आधा दर्जन शहरों से गुजरेगा। क्रूज की पहली यात्रा में जापान के 25 पयर्टक शामिल हैं। क्रूज की वापसी 13 सितंबर को वाराणसी से पटना के लिए होगी।
असम-बंगाल नेवीगेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शुरू की इस टूर सर्विस में प्रति यात्री 11500 रुपए का भुगतान करना होगा। यात्रा के लिए कंपनी की वेबसाइट पर बुकिंग की जा सकती है। यह सेवा महीने में 4 बार मुहैया करायी जाएगी। इसके अलावा अक्टूबर से फरवरी तक पटना से कोलकाता के बीच महीने में दो बार और मार्च से मई तक कोलकाता से फरक्का के बीच चलाया जाएगा।
क्रूज की खाशियत-
एयरकंडिशनर कमरे-22 (डबल बेड-18 और सिंगल बेड-4)
पर्यटकों के रहने की व्यवस्था-40
सुविधाएं- क्रूज में कैंटीन, लॉन, कॉमन रूम, लॉबी, ई-लाइब्रेरी, आर्ट गैलरी, मेस, सन बाथ, कैफेटेरिया इत्यादि
क्रूज का स्टाफ-क्रूज पर दो कैप्टन समेत 26 सदस्यीय स्टाफ है।
इन शहरों से गुजरेगा क्रूज-मनेर, बक्सर, गाजीपुर, सारनाथ, रायनगर व चुनार