बलिराम सिंह, नई दिल्ली
अब आप रेल में यात्रा करते हुए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इस बाबत रेलवे बकायदा टोल फ्री नंबर जारी करने जा रहा है। पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर रेलवे इसे पश्चिमी दिल्ली के कोंकण रेलवे क्षेत्र में शुरू कर चुका है।
पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद इस योजना को देश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाएगा। योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सफर के दौरान ही मुसाफिर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। टोल फ्री नंबर 24 घंटे लागू रहेगा।
आवाज होगी रिकार्ड-
शिकायत दर्ज कराने के दौरान आपकी दुखभरी आवाज भी दर्ज की जाएगी और शिकायतकत्र्ता की शिकायत दूर करने के बाद उसे एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी। बता दें कि यह योजना कोंकण रेलवे क्षेत्र में 11 जनवरी को शुरू की गई है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18002665725 निर्धारित किया गया है।