http://www.buddhadarshan.com/
बलिराम सिंह
बोध गया में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव 2015 में इस बार विदेशी कलाकारों के साथ बालीवुड के दिग्गज भी उतरेंगे। तीन दिवसीय महोत्सव में रंगारंग, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन 22 जनवरी को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी करेंगे।
बौद्ध महोत्सव में 23 जनवरी को महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। गया जिला स्थापना के 150 वीं वर्षगाठ के अवर पर इस साल बौद्ध महोत्सव का आयोजन काफी धूमधाम से किया जाएगा। बौद्ध महोत्सव के अवसर पर ग्राम श्री मेला, पुस्तक मेला, व्यंजन मेला, डिजलीलैंड एवं विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
दस देशों के कलाकार करेंगे हिस्सेदारी-
महोत्सव में इस बार 10 देशों के अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के गायक अलका याज्ञनिक, मो.तलत अजीत, तृप्ति साख्या सहित कई कलाकार भाग लेंगे।
ऑनालइन कर सकते हैं डोनेशन-
बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन 22 जनवरी की सायं मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी करेंगे। इस वर्ष बौद्ध महोत्सव के लिए बोधगया की नई वेबसाईट बनायी गई है। अब आप ऑन लाईन डोनेशन भी कर सकते हैं। इस बार विभिन्न प्रकार के सोवेनियर तैयार किये गये हैं। उदाहरणस्वरूप बोधगया का कलैण्डर, पॉकेट कलेण्डर, बुक मार्क, कॉफी मग, टीशर्ट आदि शामिल है।

No comments:
Post a Comment