Saturday, September 13, 2014

वियतनाम को दिया जाएगा महाबोधि का नवजात पौधा


नई दिल्ली

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी अपनी वियतनाम यात्रा के दौरान बिहार के बोधगया स्थित पवित्र बोधिवृक्ष का एक नवजात पौधा वियतनाम के राष्ट्रपति को उपहार स्वरूप भेंट करेंगे। इस पवित्र पौधे को गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दिल्ली भेज दिया गया है। बोधगया मंदिर प्र्रबंधन समिति के सचिव एन दोरजी के मुताबिक महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और पवित्र महाबोधि वृक्ष की दीर्घायु जीवन की कामना के बाद विशेष दूत के माध्यम से बोधिवृक्ष के नवजात पौधे को दिल्ली भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment