-विक्रमशीला को मुस्लिम आक्रमणकारियों ने कर दिया था नष्ट
-नालंदा विश्वविद्यालय में शुरू हुई विधिवत पढ़ाई
बलिराम सिंह, नई दिल्ली
नालंदा विश्वविद्यालय के बाद अब विक्रमशीला विश्वविद्यालय को पुनर्जीवित किया जाएगा। शुक्रवार को नालंदा विश्वद्यिालय में विधिवत पढ़ाई शुरू होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यह घोषणा की। बता दें कि प्राचीन काल में नालंदा की तरह विक्रमशीला�भी एक महत्वपूर्ण शिक्षा का केन्द्र था, जिसे मुस्लिम आक्रमणकारियों ने नष्ट कर दिया था।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि यह एक नए युग की शुरूआत है। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्जीवन नहीं है, बल्कि किसी वजह से बीच में विलुप्त हुई परंपरा की फिर से शुरूआत है। उन्होंने कहा कि नालंदा एक परंपरा का नाम है और परंपराएं मरती नहीं हैं। बता दें कि विश्वविद्यालय के पुनर्जीवन में पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे कलाम के साथ-साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का अहम योगदान है।
विश्वविद्यालय के विकास के लिए अगले 10 वर्षों में केन्द्र सरकार नालंदा विश्वविद्यालय को 2727 करोड़ रुपए देगी।
No comments:
Post a Comment