Showing posts with label Nepal. Show all posts
Showing posts with label Nepal. Show all posts

Thursday, November 17, 2016

#ITPO विश्व व्यापार मेला में कैशलेस लेनदेन का हुआ इंतजाम


बलिराम सिंह, नई दिल्ली                    
भारतीय विश्व व्यापार मेला में कैशलेस लेनदेन का इंतजाम किया गया है। भारत व्यापार प्रोत्साहन संस्थान (आईटीपीओ) ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (14 नवंबर से 27 नवंबर तक) हिस्सा लेने वालों को कैशलेस लेनदेन की सुविधा प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए हैं। मेला में आने वाले प्रदर्शकों और आगंतुकों को अपनी सेवा देने की अनुमति दी गई है।
भारत सरकार ने इस बाबत निम्न उपाय किए हैं-
एटीएम मशीनों की संख्या 2 से बढ़ाकर 14 कर दी गई है। (मोबाइल एटीएम समेत)
आगंतुकों और प्रदर्शकों को डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदने में कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक से पर्याप्त मात्रा में स्वाइप मशीन उपलब्ध कराने के लिए साझेदारी की गई है।
मेले में ही कारीगरों का खुलेगा अकाउंट-
सभी छोटे कारीगरों और प्रदर्शकों का बैंक खाता खाेलने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से साझेदारी की गई है, यदि जरूरत पड़ी तो मेला स्थल पर ही उनका अकाउंट खोला जाएगा, जिससे कि स्वाइप मशीन के जरिए उनका अकाउंट खोला जाएगा, जिससे कि वो स्वाइप मशीन के जरिए लेनदेन कर सकें।
टिकट काउंटर यानि गेट नंबर 1 और 2 पर प्रवेश टिकट देने के लिए भी स्वाइप मशीन की व्यवस्था की गई है।
पेटीएम की व्यवस्था-
पेटीएम और फ्रीचार्ज भी विश्व व्यापार मेला में डिजिटल वालेट के जरिए कैशलेस लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहे हैं।

Wednesday, March 4, 2015

मात्र 1360 रुपए में करें वाराणसी से काठमांडू तक बस यात्रा


12 घंटे में पहुंचे सारनाथ से काठमांडु

वाराणसी -
 उप्र से नेपाल की राजधानी काठमांठू को सीधी बस सेवा से जोड़ दिया गया है। बुधवार को नेपाल के लिए चलने वाली मैत्री बस सेवा को उप्र के मुख््यमंत्री अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखायी। प्रतिदिन चलने वाली वाराणसी-काठमांडू बस सेवा का किराया 1360 रूपये है। रखा गया है। करीब 12 घंटे में 604 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान बस आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर से सोनौली सीमा से नेपाल में प्रवेश करेगी। बस सेवा के टिकट ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं।
      उप्र परिवहन के नोडल अधिकारी पीके बोस ने कहा कि शुरूआती दिन इस बस में जो भी यात्रा करेंगे उन्हें किराए में 30 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें मिठाई का एक डिब्बा और बनारसी सिल्क का परिधान भी उपहार में दिया जाएगा। 31 मार्च तक इस बस में यात्रा करने वालों को 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा और एक अप्रैल से पूरा किराया वसूला जाएगा।